December 10, 2017
बिना स्क्रीनशॉट के इस तरह सेव करे Whatsapp स्टोरीज व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए रोज नए-नए फीचर्स जारी कर रही है। इसी के तहत व्हाट्सएप ...
बिना स्क्रीनशॉट के इस तरह सेव करे Whatsapp स्टोरीज
बिना स्क्रीनशॉट के इस तरह सेव करे Whatsapp स्टोरीज , how to save whatsapp stories without screenshot
whatsapp tricks
new whatsapp tricks
whatsapp tricks 2017
whatsapp
whatsapp app
apps
android apps
whatsapp stories
smartphone
mobile
technews
hindi tech news
बिना स्क्रीनशॉट के इस तरह सेव करे Whatsapp स्टोरीज
बिना स्क्रीनशॉट के इस तरह सेव करे Whatsapp स्टोरीज
December 10, 2017
बिना स्क्रीनशॉट के इस तरह सेव करे Whatsapp स्टोरीज
व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए रोज नए-नए फीचर्स जारी कर रही है। इसी के तहत व्हाट्सएप ने कुछ दिनों पहले अपने सबसे खास फीचर व्हाट्सएप स्टोरीज को पेश किया था। इस फीचर का इस्तेमाल
करते हुए यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी फोटो या वीडियो को स्टेट्स के तौर
पर लगा सकते हैं। यह 24 घंटे के लिए ही मौजूद होती है। लेकिन आप अपनो
दोस्तों के व्हाट्सएप स्टोरी को डाउनलोड या सेव नहीं कर सकते। ऐसे में आपके
पास स्क्रीनशॉट का ही विकल्प होता है।
हम अपनी इस खबर में आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप व्हाट्सएप स्टोरीज को सेव कर सकते हैं। हम आपको स्टेप बाई स्टेप के जरिए बताएंगे कि कैसे बिना स्क्रीनशॉट लिए आप किसी भी व्हाट्सएप स्टोरी को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1- व्हाट्सएप स्टेट्स आपके फोन के लोकल स्टोरेज में स्टोर हो जाते हैं। अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं तो आपके फोन के फाइल मैनेजर में जाकर इसे देख सकते हैं। ये स्टेट्स आपके फाइल मैनेजर के हिडेन फाइल्स में मौजूद होते हैं।
स्टेप 2- आपको फोन के फाइल मैनेजर के अंदर मौजूद एसडी कार्ड में जाना होगा। अब WhatsApp फोल्डर में > Media > Statuses पर जाएं। अगर आपको मीडिया के बाद स्टेट्स का विकल्प नजर नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप फोन में ऊपर दायीं ओर दिए तीन डॉट पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इसके बाद शो हिडेन फाइल्स का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसे इनेबल करना है। जिसके बाद आपको Status ऑप्शन दिखाई देने लगेगा।
स्टेप 4- अब आपको Status ऑप्शन में वह सभी व्हाट्सएप स्टोरी दिखाई देंगी जिन्हें आपने देखा था।
स्टेप 5- इसके बाद जिस स्टोरी को आप सेव करना चाहते हैं उस पर लॉन्ग प्रेस करें।
स्टेप 6- स्टेट्स को लॉन्ग प्रेस करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे। इनमें से आपको कॉपी को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप जहां चाहें वहां उस स्टोरी को सेव कर सकते हैं।
0 comments: