आज गूगल प्ले स्टोर पर कई सारी ऍप्लिकेशन्स ऐसी है जो आप के रोजमर्रा के काम को आसान बना देती हैं। इसी के तहत स्क्रीन रिकॉर्डिंग एप्स भी इनमें शामिल होती है | स्क्रीन रिकॉर्डर आपको फुल स्क्रीन या स्क्रीन के किसी खास एरिया को रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। आप बिना किसी झंझट के स्क्रीन को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं | हम बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ स्क्रीन रिकॉर्डर ऍप्लिकेशन्स के नाम :
१ Open Broadcaster Software :
ओपन ब्रॉडकास्टर सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने स्क्रीन और गेमप्ले को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने डेस्कटॉप स्क्रीन और गेमप्ले को हाई FPS पर फुल रेजोल्यूशन में रिकॉर्ड कर सकते हैं। गेमप्ले रिकॉर्ड करने के लिए आपको सिर्फ उस गेम को इस सॉफ्टवेयर में एड करना पड़ेगा, जिसे आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं। गेम को सॉफ्टवेयर में एड करें, फिर गेम खेलना शुरू करें और रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार गेमप्ले को रिकॉर्ड करने के लिए इसकी सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं।
२ AZ Screen Recorder :
AZ स्क्रीन रिकॉर्डर एंड्रॉयड यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर एप हैं। इस एप को अभी तक 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। आप फोन को बिना रूट किए इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप एक यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो यह एप आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। आप इसकी मदद से अपने एंड्रॉयड फोन की स्क्रीन को फुल HD में रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप की मदद से आप बिना किसी टाइम लिमिट के स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं।
३ NVIDIA ShadowPlay :
इस सॉफ्टवेयर की मदद से भी आप अपने गेमप्ले को हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको NVIDIA GeForce का इस्तेमाल आना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते तो इसके बदले आप Open Broadcaster Software का इस्तेमाल कर सकते हैं। NVIDIA ShadowPlay का UI काफी साफ और उपयोग करने में आसान है। इसके साथ ही, इसमें रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले आप इसे मोड, शैडो टाइम, क्वालिटी और ऑडियो सेट कर सकते हैं।
४ iSpring Free Cam:
इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप स्क्रीन को फुल HD में रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप इस सॉफ्टवेयर को इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी मेल आईडी देनी होगी। इसकी खास बात यह है कि इसमें बिना किसी टाइम लिमिट के जितनी मर्जी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही, सेव हुए वीडियो को आपको किसी दूसरे फॉर्मेंट में बदलने की जरुरत नहीं होगी। अगर आप पेड स्क्रीन रिकॉर्डर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यह सॉफ्टवेयर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद, आप अपने वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही इसे डायरेक्ट यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं।

0 comments: