बनाएं गोंद के लड्डू सर्दियों में :
सामग्री :
डीप फ्राई करने के लिए घी
3 टेबलस्पून खाने वाला गम (गोंद)
4.5 टेबलस्पून घी
1 1/4 कप गेहूं का आटा
1/2 कप चीनी पाउडर
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
विधि : * चौड़े नॉन-स्टिक पैन में 3½ टेबलस्पून घी गरम करें और इसमें आटा डालकर 6 भूनें। भूनते वक्त आंच धीमी रखें और बीच-बीच में चलाते रहें। भुन जाने पर ठंडा होने के लिए रख दें।
*डीप-फ्राई करने के लिए नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें और गोंद को तब तक डीप फ्राई करें जब तक ये फूल न जाए। इसे भी निकालकर रख लें।
*अब चीनी पाउडर, फ्राई की हुई गोंद, इलायची पाउडर और बचा हुआ 1 टेबलस्पून घी और भुना हुआ आटा एक गहरे बर्तन में अच्छी तरह मिलाएं। * इस मिश्रण को छोटे-छोट बराबर हिस्सों में बांट ले और लड्डू बांध लें। कंटेनर में स्टोर करें और सर्व करें।

0 comments: